Uncategorized

मॉनसून में देरी, देश के इन राज्यों में चलेगी हीट वेव, मौसम पर IMD का ताजा अपडेट पढ़ लीजिए

जून का महीना आ चुका है। ऐसे में लोगों को अब मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने भी मॉनसून के 4 जून को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी हालांकि, इसमें देरी देखी जा रही है। वैसे इस बार भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी देखी नहीं गई है। कुछेक दिनों को छोड़ दें तो गर्मी के तेवर ठंडे ही रहे। बारिश के साथ ओले और गरज-चमक के चलते दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम कूल-कूल भी बना रहा। मॉनसून आने से पहले बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्कम सहित पूर्वी झारखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों में हीट वेव के आसार हैं। वहीं दक्षिण के राज्यों केरल, माहे और लक्षद्वीप में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल-

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के राज्यों में मई की तरह जून में भी मौसम सही रहा है। भीषण गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते यानी 5 जून से 11 जून के बीच मौसम कैसा रहेगा, इसपर बताया है। 5 जून से 11 जून तक मौसम सामान्य रहेगा। मतलब, इस बीच बारिश के आसार नहीं हैं। 5 से 7 जून तक जहां आसमान साफ रहेगा वहीं, 8 से 11 जून तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इस दौरान बारिश नहीं होगी पर तेज हवाएं चलेंगी। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है।बाकी प्रदेशों का हाल भी जान लीजिए
दिल्ली के आसपास के राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 5 से 9 जून तक गरज-चमक के अलावा मौसम सामान्य ही रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 और 6 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बाकी दिन मौसम सामान्य रहेगा। पंजाब- हरियाणा में भी 5 से 9 जून तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो वेस्ट यूपी और ईस्ट यूपी में भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ दोपहर में हीट वेव के भी चलने के आसार हैं। राज्स्थान के भी कई इलाकों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल,सिक्किम, ईस्ट झारखंड और तेलंगाना में 5 से 9 जून तक हीट वेव चलने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button