JharkhandStates

रातू में बंद घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया.

चार गिरफ्तार, 3.70 लाख के जेवर और नकदी बरामद.

रांची के रातू थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 7,850 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में आकाश महतो भी शामिल है। वह मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। बताया गया कि आकाश ने कुरुक्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद वह रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित आमटांड़ में रहने लगा था। यहां वह अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी पहचान छिपाने और शक से बचने के लिए यह ठिकाना बनाया था। गिरोह के सदस्य मिलकर ऐसे घरों की पहचान करते थे, जहां लोग मौजूद नहीं होते थे। इसके बाद दिन के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आकाश अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने जाता था। पुलिस ने इस मामले में आकाश महतो के अलावा विनय कुमार वर्मा, विनायक कुमार सोनी और दीपक उरांव उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रातू क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 600 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके साथ ही 15 से 20 ग्राम सोने के जेवर भी जब्त किए गए हैं। बरामद आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में आकाश महतो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल के विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वितीय अजय आर्यन ने किया। अभियान में रातू थाना प्रभारी आदिकान्त महतो सहित पुलिस की अन्य टीम के सदस्य शामिल थे। पुलिस अब गिरोह की अन्य गतिविधियों और चोरी की घटनाओं से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button