Education

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम: Excellence Coaching Classes का उद्घाटन

आज खूंटी के आजाद रोड स्थित Excellence Coaching Classes एवं प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया खूंटी के सदर शमशाद अंसारी एवं सचिव गुड्डू खान के द्वारा फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस नए शैक्षणिक संस्थान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के संचालक ने बताया कि यहां नर्सरी, एलकेजी (LKG) एवं यूकेजी (UKG) के बच्चों के लिए विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए भी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फिलहाल प्ले स्कूल में एडमिशन शुल्क पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें।
संस्थान का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है।
अंत में, अतिथियों ने संस्थान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button