यूथ कांग्रेस खूंटी की बैठक में संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति.
- #youthcongress #khunti
दिनांक : 10 मार्च 2026
स्थान : परिसदन भवन खूंटी
आज दिनांक 10 मार्च 2026 को Indian Youth Congress के खूंटी जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में खूंटी जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक मैं मुख्य अतिथि खूंटी प्रभारी हिमांसू कुजूर और सह प्रभारी जय बारी जी उपस्थित रहे
बैठक में समझौता-ग्रस्त प्रधानमंत्री की देशविरोधी एवं किसान-विरोधी व्यापार समझौतों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने तथा इन्हें रद्द कराने के लिए आगामी विरोध प्रदर्शनों एवं जन आंदोलनों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा दिल्ली कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर देते हुए खूंटी जिले में यूथ कांग्रेस के विभिन्न स्तरों पर पद वितरण किया गया। इस क्रम में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं—
• मो. उस्मान ख़ान — जिला उपाध्यक्ष
• अनमोल धन — जिला प्रवक्ता
• संजीत नायक — एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष
• मो. नवाज़ अंसारी — जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
• आतिफ़ ख़ान — उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
• साजिद आलम — उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
• मोहम्मद समीर अंसारी — खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष
• अजय महतो — कर्रा प्रखंड उपाध्यक्ष
• आयुष साहू — खूंटी विधानसभा उपाध्यक्ष
• कृष साहू — खूंटी विधानसभा महासचिव
• सोनू साहू — खूंटी विधानसभा सचिव
• सुभाष होरो — खूंटी विधानसभा कोषाध्यक्ष
• सुमन जायसवाल — तोरपा विधानसभा उपाध्यक्ष
• जैकी अहमद — तोरपा विधानसभा उपाध्यक्ष
• सत्यवान कंसारी — तोरपा प्रखंड अध्यक्ष
• डिंपल कुमारी — तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।



