Uncategorized
जमशेदपुर के पूजा पंडाल में पर्यावरण को बचाने का संकल्प, ‘मां प्रकृति’ श्रद्धालुओं को अनोखे अंदाज में दे रही संदेश
जमशेदपुर। शारदीय नवरात्र के मौके पर जमशेदपुर शहर में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल बने है। उन्ही में से एक साकची के ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब की ओर से बनाया गया पंडाल इस बार भी शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पूजा पंडाल में पर्यावरण को बचाने का अनोखे अंदाज में संदेश दिया जा रहा है।



