Uncategorized

हॉकी के महासंग्राम का गवाह बनेगा झारखंड, छह देशों की टीमें बहा रही पसीना

वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की शुरुआत शुक्रवार 27 अक्टूबर को राजधानी रांची में हो रही है। इस दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड समेत छह टीमें रांची पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट की फॉर्मेट के अनुसार, प्रत्येक टीम को राउंड-रॉबिन स्टेज में पांच मैचों में शामिल होना होगा, फिर सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए चार सबसे ऊपर की टीमें आगे बढ़ेंगी।

भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

19वें एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट चीन और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट जापान की टीम निश्चित रूप से सभी का ध्यान खींचेंगी। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम भी इस खिताब के लिए प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम हांगजोऊ 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में सफल रही थी।

पेरिस ओलंपिक 2024 में क्वालिफाई का अवसर

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने गुरुवार को रांची में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस तरह की टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया हर हाल में यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी, ताकि वर्ष 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सके। इस मौके पर मुख्य कोच जे.के.शोपमान ने कहा कि ओलंपिक क्वालिफाई के लिए यह प्रतियोगिता बड़ा अवसर है।

भारत का पहला मुकाबला थाईलैंड के साथ

भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड के साथ 27 अक्टूबर को होगा। फिर टीम इंडिया का मुकाबला मलेशिया के साथ 28 अक्टूबर को होगा। उसके बाद तीसरा मुकाबला 30 अक्टूबर को चीन के साथ और चौथा मुकाबला 31 को जापान के साथ होगा। टीम का आखिरी मैच कोरिया के साथ 2 नवंबर को होगा। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मैच होंगे। पहली बार इस घरेलू टर्फ पर आयोजित मैच में दर्शकों का भी पूरा समर्थन टीम इंडिया को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button