Uncategorized

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा लेंगे ये बड़ा फैसला! वर्ल्ड कप में बाबर सेना की बढ़ेगी टेंशन

सबसे ज्यादा पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराते हुए भारत ने बीते दिनों अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की। अगला मैच 11 तारीख को अफगानिस्तान से है, जिसे जीतने में भी भारत को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर सबकुछ ठीक रहा तो विजयी रथ पर सवार रोहित सेना लगातार तीसरा मुकाबले जीतने अहमदाबाद कूच करेगी, जहां उसकी टक्कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होनी है। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में भारत विश्व कप में पाकिस्तान पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगा। हो सकता है कि लगातार आठवीं जीत के लिए ब्लू ब्रिगेड अपना वो खास हथियार आजमाए, जिससे पड़ोसी मुल्क भी डरता है।

कौन हैं रोहित शर्मा का ट्रंप कार्ड?

कौन हैं रोहित शर्मा का ट्रंप कार्ड?

​दरअसल, डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया था, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वही चौथे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर भी 0 पर ही चलते बने थे। दरअसल, उस मैच में जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने मिलकर दो ओवर में ही सिर्फ दो रन पर भारत के तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा (0) भी शामिल थे। ईशान किशन राइट-लेफ्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन देते हैं इसलिए किसी भी मैच में वह एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं लेकिन हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर की जगह अपने ट्रंप कार्ड का मौका देने पर विचार करे।

इंडियन मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव अपनी बैटिंग स्टाइल से किसी भी विपक्षी टीम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। उनकी टी-20 बैटिंग स्टाइल के मद्देनजर बतौर फिनिशर इस्तेमाल किया जा सकता है। हो सकता है कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मौका देकर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाए। वैसे भी विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एक स्टाइल के बैट्समैन हैं। तीनों खुलकर शॉट्स लगाने से पहले क्रीज पर वक्त गुजारते हैं। हार्दिक पंड्या भी अब पहले की तरह आक्रामक नहीं रहे। शायद उन्हें भी टीम मैनेजमेंट ने नया रोल सौंपा है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव बैटिंग ऑर्डर को विविधता भी देंगे। जरूरत पड़ने पर वह तेजी से रन बटोरकर काउंटर स्ट्राइक कर सकते हैं। अपने अजीबोगरीब शॉट्स से बॉलर्स के बीच खलबली मचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button