Uncategorized

झारखंड में 25 तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान मानसून की गतिविधियां कमजोर रही। सबसे अधिक बारिश 20.2 मिलीमीटर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में हुई। इसके अलावा नोवामुंडी में 18.6, कुमारडुंगी में 16.8, तांतनगर में 12, हाटगम्हरिया में 10.4, बीएयू में 8.2, जमशेदपुर में 3.1, खरसावां में 2.4, जगरनाथपुर में 0.5 मिलीमीटर और रांची में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना

झारखंड में 28 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 23 और 24 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं 25 अगस्त को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हलके से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार है। 27 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 27 और 28 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 23 से 25 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

झारखंड में सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में 1जून से 22 अगस्त के बीच सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार मानसून की इस अवधि में राज्य में 730.5 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है, लेकिन इस वर्ष अब तक 456.3 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है। सबसे कम बारिश चतरा में हुई। चतरा में सामान्य से 62 प्रतिशत कम बारिश हुई। वहीं देवघर में सामान्य से 41, धनबाद में 42, दुमका में 40, गिरिडीह में 54, गुमला में 57, हजारीबाग में 57 और जामातड़ा में 52 प्रतिशत कम बारिश हुई। कोडरमा में सामान्य से 50, लातेहार में 51, लोहरदगा में 55, पाकुड़ में 42, पलामू में 39 और रांची में 38 प्रतिशत कम बारिश हुई। सिर्फ साहेबगंज में सामान्य से 6 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। जबकि सिमडेगा में सामान्य से 8 और गुमला में 5 प्रतिशत कम बारिश को भी बेहतर स्थिति माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button