JharkhandLife StyleStates

झारखंड स्थापना दिवस से पहले रांची में मैराथन और अतिक्रमण अभियान

रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

राजधानी रांची में 11 से 16 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 11 नवंबर को मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक मैराथन रन का आयोजन प्रस्तावित है।

प्रशासन ने समारोह को सफल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत 11 नवंबर को आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी विस्तृत योजना बनाई गई है।

इधर, नगर निगम ने गुरुवार को मोरहाबादी और मेन रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले, खोमचे और अवैध गाड़ियों को जब्त किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button