Uncategorized

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले की चली गई जान, पुलिस ने संदिग्ध मौत मामले में दो भाईयों को किया गिरफ्तार

रांची के मुड़मा में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने के मामले में एक आरोपी सुखदेव उरांव उर्फ जदू की मौत हो गई। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि सुखदेव उरांव की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस मामले में मृतक के दो भाईयों सोमा और एतवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूरी घटना का खुलासा किया।

मृतक आरोपी के भाईयों से पूछताछ में खुलासा

ग्रामीण एसपी ने बुधवार देर शाम पत्रकारों को बताया कि 16 नवंबर की देर रात धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले की जांच खलासी डीएसपी अंकिता राय कर रही हैं। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर मृतक सुखदेव उरांव के भाई सोमा उरांव और एतवा उरांव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। उनसे कड़ाई से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मुड़मा मेला में दुकान लगाने को लेकर विवाद

सोमा और एतवा ने पुलिस को जानकारी दी कि मुड़मा मेला के समय कुछ लोगों से दुकान लगाने की जगह को लेकर सुखदेव का विवाद हुआ था। इसको लेकर सुखदेव ने बदला लेने की ठान ली। लेकिन जिस व्यक्ति से विवाद हुआ था, उसके साथ लड़ाई की जगह उसके धार्मिक स्थल में ही तोड़फोड़ किया गया। इसकी जानकारी सुखदेव ने अपने भाईयों को दी थी। उसके बाद सुखदेव ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

भाईयों की पिटाई के दौरान मिर्गी आने से मौत

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद सुखदेव अपने घर आया और पूरी जानकारी अपने भाईयों को दी। यह सुनकर दोनों भाइयों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। जबकि दोनों भाईयों ने डर से यह बात किसी से नहीं कही। आनन-फानन में उसी रात सुखदेव का अंतिम संस्कर कर दिया गया। पुलिस ने साक्ष्य छुपाने और संदिग्ध मौत मामले में दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button