Uncategorized

जानिए इस बार के स्वतंत्रता दिवस की थीम और इससे जुड़ा महत्वपूर्ण इतिहास

भारत आज यानि कि मंगलवार, 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसको लेकर देश में तैयारियां पहले ही की जा चुकीं थीं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) भी बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की हर वर्ष की थीम अलग-अलग होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस वर्ष की थीम क्या है और 15 अगस्त से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में……

स्वतंत्रता पर फहराया जाता है झंडा
स्वतंत्रता दिवस पर लोग सुबह-सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। फिर वे देशभक्ति की भावना महसूस करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड आदि में भाग लेते हैं। इस दिन गांव से लेकर पूरे देश में हर जगह कोई न कोई कार्यक्रम मनाया जाता है।

जानें क्या है 15 अगस्त का इतिहास
महात्मा गांधी, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और अन्य जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। इसके अलावा कई अन्य वीर सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए, तब जाकर आजादी नसीब हुई। ऐसे में हम इस दिन उन्हें याद करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को आजादी के महत्व को बताते हैं।

क्या है इस वर्ष का थीम
हमारा देश हर साल एक अलग थीम के साथ स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) मनाता है। स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम “राष्ट्र पहले, हमेशा पहले” है। ऐसे में इस दिन सभी कार्यक्रम और आयोजन इसी थीम पर आधारित होंगे।

जानें क्यों है हमारे लिए 15 अगस्त का महत्व
हम सभी को स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए क्योंकि इससे नागरिकों में एकता की भावना पैदा होती है। साथ ही इससे देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना भी बढ़ती है। ऐसा करके हम आने वाली पीढ़ियों को भी इस दिवस के महत्व के बारे में बता सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button