Uncategorized

सरकटे का आंतक, स्त्री करेगी रक्षा… राजकुमार-श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ की कहानी का चल गया पता

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ में देखने को मिलेगी। साल 2018 में दोनों ने ‘स्त्री’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया था और अब ये इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जी हां, मेकर्स ने ‘स्त्री 2’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसी के साथ इसकी कहानी और थीम का भी फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं। आइए ‘स्त्री 2’ का फर्स्ट लुक दिखलाते हैं। साथ ही बताते हैं, आखिर राजकुमार और श्रद्धा क्या कहानी लेकर दर्शकों के बीच हाजिर होने वाले हैं।

सबसे पहले बात करते हैं कि Stree 2 के फर्स्ट लुक की तो इसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें छोटा सा रिकैप भी देखने को मिलता है। वह बताते हैं कि आखिर साल 2018 में क्या थीम थी और अब साल 2024 में क्या देखने को मिलेगा। राजकुमार राव ने इसे शेयर करते हुए ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट को लेकर भी हिंट दिया। उन्होंने लिखा, ‘एक बार फिर चंदेरी में आंतक फैला है। ‘स्त्री 2′ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आ रही है वो… अगस्त 2024 में।’ इसका मतलब साफ है कि दिनेश विजान की ‘स्त्री 2’ अगस्त 2024 में रिलीज होगी।

‘स्त्री 2’ के टीजर की शुरुआत होती है साल 2018 की कहानी से, ‘ओ स्त्री कल आना।’ की थीम से। फिर बात आती है साल 2024 की। जहां दीवार पर लाल रंग से लिखा है, ‘ओ स्त्री रक्षा करना।’ साथ ही बताया गया है कि इस बार सरकटे का आतंक है जिससे निपटने के लिए गांववाले स्त्री को रक्षा के लिए बुलाते हैं।

‘स्त्री 2’ की कास्ट और डायरेक्टर

‘स्त्री 2’ को जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसका निर्देशन ‘भेड़िया’ बनाने वाले डायरेक्टर अमर कौशिक ही कर रहे हैं, जिसमें एक बार फिर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की टीम नजर आएगी।हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का ऐलान तो ‘भेड़िया’ की रिलीज के वक्त ही हो गया था। जहां ‘भेड़िया’ का अंत ही राजकुमार राव के साथ होता है। फिल्म में श्रद्धा कपूर का कैमियो भी था, वह ‘भेड़िया’ के गाने Thumkeshwari में नजर आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button