झारखंड की बेटियां, क्रिकेट की पिच पर जमकर पसीना बहा रही, खेल चुकी है प्रीति तिवारी क्रिकेटर शेफाली वर्मा के साथ

वर्तमान समय में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है. अपने दम पर हर कार्य में अपना परिवार और देश का नाम रोशन कर रही है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को अपनी प्रतिभा का एहसास करा दिया है. उन्होंने दिखा दिया है कि महिलाएं भी क्रिकेट जैसा गेम खेल कर इतिहास रच सकती है.
राजधानी रांची में भी ऐसी कई महिला क्रिकेटर है जो जम कर पसीना बहा रहे हैं. अपनी पहचान बनाने के लिए दिन भर कड़ी मेहनत और फिजिकल एक्सरसाइज के बाद घंटों प्रैक्टिस कर रहे हैं. इन्हीं महिला क्रिकेटरों पर पढ़िए, पूजा सिंह की रिपोर्ट….
रांची के 30 क्लबों में ट्रेनिंग ले रही बेटियां
राजधानी रांची में क्रिकेट के नजदीक 150 क्लब है जिनमें 30 से अधिक लोगों में लड़कियां प्रैक्टिस करती है. ट्रेनिंग सेंटर में लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ-साथ खेल सामग्री भी कोच द्वारा मुहैया कराई जाती है. मैदान में कई लड़कियां खुद भी प्रैक्टिस करती है. जानकारी के अनुसार झारखंड में 600 से अधिक लड़कियां क्रिकेट के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं जबकि रांची में 100 से अधिक लड़कियां क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है.



