JharkhandStates

शेफ चौपाटी संचालक हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल.

जमीन विवाद को बताया गया हत्या की असली वजह.

रांची के कांके रोड स्थित शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट हत्याकांड में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। अनुसंधान पदाधिकारी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान भी ले लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी निलंबित सिपाही हरेंद्र सिंह है। उसके साथ अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ छंगू और अमित ठाकुर शामिल हैं। जांच में सामने आया कि हत्या सुनियोजित थी। खाने के गलत ऑर्डर का विवाद केवल बहाना था।
पुलिस ने बताया कि असली कारण जमीन विवाद और पुरानी रंजिश थी। आरोपियों ने घटना को सामान्य झगड़ा दिखाने की कोशिश की। जांच में साजिश की परतें खुली हैं। कोर्ट में अब आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button