दोनों ही मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और संघर्ष का प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग में STC लचरागढ़ ने STC सिमडेगा को 2-1 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर क्लब ने STC सिमडेगा को 3-2 से हराया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों को भरपूर उत्साह से प्रोत्साहित किया।
अखंड भारत में हॉकी संघ के गठन की 100वीं वर्षगांठ पूरे देश में मनाई जा रही है। 7 नवंबर 1925 को बनी इस संस्था के सम्मान में देश के 570 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में भी भव्य आयोजन हुआ।



