लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, Galaxy Buds 3 में पारंपरिक Galaxy Buds डिजाइन को छोड़कर अब एक स्टेम वाली डिज़ाइन अपनाई जा सकती है। यह डिज़ाइन काफी हद तक Apple AirPods के जैसा है।
तस्वीरों में दिख रहे Galaxy Buds 3 मेटैलिक सिल्वर रंग के हैं और इनमें एक राउंडेड ईयरबड डिज़ाइन है। इसके साथ ही ईयरबड्स के नीचे एक छोटा स्टेम है। चार्जिंग केस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब यह चौड़ा और आयताकार हो गया है, साथ ही इसमें एक पारदर्शी ढक्कन है जिसके माध्यम से आप चार्जिंग केस के अंदर ईयरबड्स को देख सकते हैं।
हालांकि, अभी तक सैमसंग ने आधिकारिक रूप से Galaxy Buds 3 के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जुलाई में होने वाले अपने अनपैक्ड इवेंट में इसे कई अन्य डिवाइसों के साथ लॉन्च कर सकती है।
लीक के अनुसार, Galaxy Buds 3 में AKG ट्यूनिंग, Active Noise Cancellation (ANC) जैसी फीचर्स मिल सकती है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ और चार्जिंग केस के साथ कुल 24 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

