Uncategorized

मिचेल मार्श को चार साल बाद मिला टेस्ट खेलने का मौका, एशेज में ठोका तूफानी शतक

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज (The Ashes) के तीसरे टेस्ट में शतक ठोक दिया है। लीड्स के हेडिंग्ले में मार्श ने सिर्फ 102 गेंदों पर टेस्ट में अपना तीसरा शतक पूरा किया। मार्श जब बल्लेबाजी करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 85 रन था। वहां से ट्रेविस हेड के साथ मिलकर मार्श ने पारी को आगे बढ़ाया। दिन के दूसरे सेशन में मार्श ने मोईन अली की गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

चार साल बाद खेल रहे मार्श

मिचेल मार्श को चार साल बाद टेस्ट में खेलने का मौका मिला है। इससे पहले 2019 एशेज सीरीज में इंग्लैंड में ही मार्श ने अपना आखिरी मैच खेला था। युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के साथ फिटनेस की समस्या थी। ऐसे में मार्श को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। मैदान पर आते ही मार्श ने अपनी छाप छोड़ दी। 59 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। मार्श की बेखौफ बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने 93 के स्कोर पर छक्का मारा। फिर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया

क्रिस वोक्स का बने शिकार

118 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेलने के बाद मिचेल मार्श पवेलियन लौटे। क्रिस वोक्स ने उनका विकेट लिया। बल्ले का किनारा लेकर गेंद मार्श के पैड पर लगी और फिर दूसरी स्लिप में खड़े जैक क्राउली के हाथों में चली गई। उन्होंने 5वें विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ 168 गेंदों पर 155 रन जोड़े। अपनी पारी में दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्श ने 17 चौके और 4 छक्के मारे।

31 साल के मिचेल मार्श ने 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था। 9 साल में उन्हें सिर्फ 33 ही मुकाबले खेलने को मिले हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी फिटनेस हैं। बार-बार चोटिल होने की वजह से मार्श टीम से बाहर-अंदर होते रहते हैं। कैमरून ग्रीन के आने के बाद मार्श को मौका मिलना पूरी तरह बंद हो गया। अपने आखिरी टेस्ट में उन्होंने गेंद से 5 विकेट लिए थे। फिर भी 4 साल तक खेलने का मौका नहीं मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button