Uncategorized

नाजायज संबंध की लगी भनक, पति ने पत्नी के आशिक को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

अपने ही दोस्त की पत्नी से आशिकी करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इलाज के दौरान 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के जुर्म में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया की मानें तो 5 जुलाई को थाना सेक्टर-17/18 में सूचना मिली कि गांव सिरहोल में एक व्यक्ति छत से गिर गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10 में दाखिल करवाया। जहां 26 वर्षीय अब्दुल सहरोज की मौत हो गई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मृतक अब्दुल सहरोज के मामा मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा गांव सिरहोल में रहता था और गिलास एल्मुनियम फैब्रिकेटिंग का काम करता था। उसके भांजे के गांव सिरहोल में ही एक महिला के साथ उसके अवैध सम्बन्ध थे। 4 जुलाई की रात को उसका भांजा उस महिला से मिलने गया था। अब्दुल को एक युवक अपने साथ एक कमरे पर ले गया और वहां पर 3 व्यक्तियों ने उसके भांजे के साथ मारपीट की और अब्दुल को तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसीपी क्राइम की ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियो को गांव सरहौल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आलमदीन हुसैन, बिलाल हुसैन और हन्नान के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि मृतक अब्दुल सहरोज का आरोपी हन्नान की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे, जिसके कारण इसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और जूते भी बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button