हाथ जोड़, कान पकड़कर माफी मांग चुके हैं विशाल ददलानी, चौंका देंगे ये 5 विवादित बयान
‘झूमे जो पठान’ से लेकर ‘हुआ छोकरा जवां रे’… ऐसे ही कई अनगिनत गानें विशाल ददलानी ने बॉलीवुड फिल्मों को दिए हैं। वो सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर, सॉन्ग राइटर और एक्टर भी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विशाल अपने विवादित बयानों और ट्वीट की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी उन्होंने जैन मुनि तरुण सागर जी पर ऐसा ट्वीट कर दिया था कि देशभर में बवाल मच गया था तो कभी उन्होंने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। आइये जानते हैं कि उनके कुछ इन्हीं विवादों के बारे में।
पहले विशाल ददलानी की निजी जिंदगी के बारे में थोड़ा-सा जान लें। उनका जन्म 28 जून 1973 को हुआ था और वो आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म वेस्ट बॉम्बे (अब मुंबई), बांद्रा में सिंधी हिंदू फैमिली में हुआ था। उन्होंने मुंबई में ही स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई की। उन्होंने 1994 में कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया।
1994 में करियर की हुई शुरुआत
विशाल ददलानी की म्यूजिकल जर्नी भी मुंबई स्थित इलेक्ट्रॉनिका/इंडी-रॉक बैंड पेंटाग्राम के साथ साल 1994 में शुरू हुई। इस बैंड को उन्होंने ही आगे बढ़ाया और कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया। इसी दौरान उन्हें ‘झंकार बीट्स’, ‘ब्लफ मास्टर’ और ‘सलाम नमस्ते’ जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और लिरिसिस्ट के रूप में पॉप्युलैरिटी भी मिली।बॉलीवुड में विशाल और शेखर की जोड़ी हिट रही, जो 1999 में बनी थी। दोनों ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों के लिए भी गानें बनाएं। इन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘दोस्ताना’, ‘अंजाना अंजानी’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘सुल्तान’ सहित कई फिल्मों में ऐसा काम किया, जिसे आज भी याद किया जाता है।
1. पनामा पेपर लीक के बाद सामने आया नाम
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विशाल ददलानी का नाम विवादों से भी जुड़ता रहा। वो अपने बयानों और विवादित ट्वीट को लेकर भी सुर्खियों में रहे। पनामा पेपर लीक के बाद ददलानी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम, इन्वेस्टमेंट के कारण सामने आया था। इनमें से कुछ लेनदेन इस समय प्रवर्तन निदेशालय की जांच के अधीन हैं।
2. जैन मुनि पर ट्वीट करना पड़ा था भारी
साल 2016 में विशाल को एक ट्वीट में जैन मुनि तरुण सागर जी की आलोचना करने पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था और उनके खिलाफ कई जगह रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। हालांकि कहा जाता है कि जैन मुनि ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया था। विशाल ने बाद में एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें कहा गया कि ट्वीट उनकी सबसे बड़ी गलती थी। ट्वीट के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन पर जुर्माना लगाया था। कहते हैं कि उन्होंने जैन मुनि के सामने जाकर पंच माफी मांगी थी, जिसमें कान पकड़कर, हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर शामिल है।




