ये भारतीय सूरमा खेलेंगे आखिरी ODI World Cup, विराट कोहली सहित कई धाकड़ नाम हैं शामिल!
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आ चुका है। मेजबान भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतने के लिए उतरेगी। भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 में श्रीलंका को हराकर वानखेड़े स्टेडियम में विश्व विजेता बना। अब एक बार फिर उसके पास चैंपियन बनने का मौका है। माना जा रहा है कि यह कई भारतीय बड़े खिलाड़ियों के लिए आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। दरअसल, अधिकतर खिलाड़ी 34+ हैं और माना जा रहा है कि अगले वर्ल्ड कप तक वे शायद ही खेल सकें। आइए समझने की कोशिश करते हैं, वो कौन से खिलाड़ी हैं…
कप्तान रोहित शर्मा
30 अप्रैल, 1987 को जन्मे रोहित शर्मा 36 वर्ष के हैं। भारतीय टीम के कप्तान की फिटनेस को लेकर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं। वह चाहेंगे कि भारत विश्व विजेता बने और इसके साथ ही उनकी कैबिनेट में एक और आईसीसी ट्रॉफी आ जाए। वह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2019 में उन्होंने इंग्लैंड में खूब रन बरसाए थे। इस बार भी उनसे वैसी ही धांसू परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली 5 नवंबर को 35 वर्ष के हो जाएंगे। अगला वर्ल्ड कप जब खेला जाएगा तब उनकी उम्र 39 होगी। इसकी अधिक संभावना है कि कोहली युवाओं के लिए जगह छोड़ दें। क्रिकेट की अधिकता की वजह से किसी की भी फिटनेस स्थाई नहीं है। अगर कोहली फिट रहे तो भी यह काफी कुछ निर्भर करेगा कि टीम में उनकी जगह बनती है या नहीं। हम सभी जानते हैं कि भारत में टैलेंट की कम नहीं है।
रविंद्र जडेजा , मोहम्मद शमी , रविचंद्रन अश्विन



