Uncategorized

दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, इमरजेंसी में इन नंबरों पर फोन कर मंगाए टैंकर

अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में कल और 10 मई को पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार राजेंद्र नगर, शादीपुर और इंद्रपुरी समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। दरअसल, पटेल रोड बीपीएस पर डीजेबी के काम के चलते ये सप्लाई प्रभावित होगी। जल बोर्ड ने बताया कि 6 और 10 मई को कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

दो दिन नहीं आएगा पानी बाकी दिन प्रेशर होगा कम
दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 मई की शाम और 10 मई की सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं 7 और 11 मई को इन्हीं इलाकों में पानी की सप्लाई कम प्रेशर के साथ होगी। ऐसे में संभव है कि कुछ घरों तक पानी सप्लाई न पहुंच पाए।

कहां-कहां नहीं आएगा पानी
जानकारी के अनुसार, जिन इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी, उनमें राजेंद्र नगर, शादीपुर, इंद्रपुरी, ईस्ट पटेल नगर, वेस्ट पटेल नगर, पांडव नगर, खान मार्केट, शादी खामपुर, ओ ब्लॉक यूजीआर, दस घेरा यूजीआर, रणजीत नगर, बलजीत नगर, जनता पार्क, डीएमएस और एनपीएल आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button