Sports

लखनऊ T20 में 239 गेंदों में एक भी छक्का नहीं लगा, पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए, शेष एक गेंद रहते जीता भारत

लखनऊ में रविवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा T20 मैच खेला गया. इस मैच में शेष 1 गेंद रहते टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली. यहां न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 99 रन ही बना सकी थी. जबकि टीम इंडिया को 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और अंतिम गेंद पर उसे जीत हासिल हुई. सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

मैच में एक भी छक्का नहीं लगा

इस T20 मैच में 39.5 ओवर यानी 239 गेंदों का खेल हुआ. पहले 20 ओवर में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए. इसके बाद भारत ने 19.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया. हालांकि 239 गेंदों के खेल में एक भी छक्का नहीं लगा था. ऐसा पहली बार इंटरनेशनल T20 में हुआ है. जब 239 गेंदों तक कोई छक्का नहीं लगा है. इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में खेले गए क्रिकेट मैच में 238 गेंदों के खेल में कोई छक्का नहीं लगा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button