
गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड जीपीएसएसबी जूनियर क्लर्क के पेपर लीक होने पर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को एटीएस ने यह जानकारी दी. इसमें एटीएस ने कहा है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से बिहार के 6, गुजरात के 8, ओडिशा और दिल्ली के एक-एक आरोपी शामिल है. रविवार सुबह जूनियर क्लर्क की पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द कर दी गई. इस परीक्षा के रद्द होने से 9 लाख 53 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी प्रभावित हुए. इन लोगों ने 1,150 रिक्त पदों के लिए आवेदन दाखिल किए थे.
एटीएस ने एक प्रेस में कहा कि एटीएस ने पेपर लीक मामले में शामिल और सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों पर कड़ी नजर रखी थी. मानव इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी के माध्यम से टीम ने पाया कि प्रदीप नायक केतन बारोट और भास्कर चौधरी जी ने पहले गिरफ्तार किया गया है. वह वडोदरा में इच्छुक उम्मीदवारों को जूनियर क्लर्क का पेपर बेचने के लिए सौदा कर रहे हैं. शनिवार देर रात तीनों को बड़ोदरा से गिरफ्तार किया गया.
बयानों में कहा गया है कि ओडिशा के जीत नायक को प्रदीप नायक ने केरल हाईटेक प्रिंटर्स से एक प्रश्न पत्र चुराने का लालच दिया था. उन्होंने प्रश्न पत्र चुराकर प्रदीप नायक को सौंप दिया. बिहार में अपने सहयोगियों मुरारी, कमलेश, फिरोज सर्वेश मिंटू कुमार और प्रभात के साथ एक प्रति साझा की और इसे बेचने के लिए कहा.



