पाकिस्तान में खस्ता होते आर्थिक तंगी वित्त मंत्री बोले अल्लाह बचाएंगे

पाकिस्तान इस समय बहुत ही बुरा स्थिति से गुजर रहा है. महंगाई रिकॉर्ड तोड़ चल रही है. बेरोजगारी चरम पर है. और कर्जा बढ़ता चला जा रहा है. पाकिस्तान के बीच वित्त मंत्री इशाकार डार ने कहा, बिगड़ते इन हालात को लेकर एक बयान दिया है, सब कुछ अल्लाह पर छोड़ दिया है.
पाकिस्तान मीडिया से बात करते हुए इशाकार डार ने कहा यदि अल्लाह पाकिस्तान को बना सकता है, तो उसे बचा बचाएगा भी. और उसका विकास भी करेगा, और तरक्की का ध्यान भी रखेगा. अब उन्होंने सब कुछ ऊपर वाले के ऊपर छोड़ दिया है. जब जिम्मेदारी तय करने की बात हुई तो पिछली सरकारों का ठीकरा फोड़ दिया. पाकिस्तान वित्त मंत्री के अनुसार पिछली सरकारों ने ऐसे कई काम किए, जिनकी वजह से वर्तमान में हालात बने और उन्होंने जोर देकर कहा, कि शाहबाद सरकार के दौरान पाकिस्तान विकास के रास्ते पर चल रहा था. उसके बाद से सब कुछ चौपट हो गया. पिछले 5 सालों से आए पाकिस्तान में सिर्फ ड्रामा देखा है.
अब वित्त मंत्री इसहाक डार ने एक तरफ अल्लाह का जिक्र किया तो दूसरी तरफ यहां तक कहा कि उनका देश इस्लाम के नाम पर बनाया गया है, ऐसे में यहां आने वाले समय में हालात बेहतर जरूर होंगे. उनकी तरफ से ये भी बताया गया कि वर्तमान में शहबाज सरकार दिन रात सिर्फ जनता के लिए काम कर रही है. चुनाव से पहले स्थिति को फिर पटरी पर लाने की कोशिश है. अब कोशिश तो हो रही है, लेकिन जमीन पर स्थिति खस्ता ही चल रही है.



