झारखंड: धनबाद के अस्पताल में लगी आग, डॉक्टर दंपति समेत,6 लोगों की मौत

झारखंड में धनबाद की पुराना बाजार स्थित हाजरा अस्पताल में शुक्रवार की रात लगने से डॉ. समेत छा लोगों की मौत हो गई. इस घटना में डॉक्टर दंपति विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा हाजरा की आग में झुलसने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार दूसरी मंजिल में शॉट सर्किट के कारण आग लगी, और धीरे-धीरे अस्पताल की पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण अस्पताल के दूसरे हिस्से में प्रभावित हुए.
घटना के समय अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे. आग बुझाने के लिए बाथरुम के टब और पानी का इस्तमाल किया गया. लेकिन आग तब तक इतने भयानक लग चुकी थी. और कमरे के अंदर इतना धुआं था कि खुद का जान बचाना मुश्किल हो गया.
इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात आग लगने से डॉ दंपति, डॉ विकास और डॉक्टर प्रेमा हाजरा समेत 6 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख: की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे.



