JharkhandStates

छतरपुर के गम्हरिया हिंसक कांड का पुलिस ने खुलासा.

पत्नी ससुराल पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में हुए खूनी संघर्ष का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी जपला बाजार के पास से की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला किया था। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही थी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा चाकू और जैकेट बरामद की है। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार से ही हमला किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी है। घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल पलामू में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान आरोपी के ससुर सुनील यादव की मौत हो गई थी। मृतक की पुत्री रीता देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया। छतरपुर थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज है। मामला दहेज प्रतिषेध अधिनियम से भी जुड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। पहले पंचायत में समझौता भी कराया गया था। बाद में आरोपी दिल्ली चला गया था। लौटने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button