Uncategorized
Jharkhand News: धनबाद में घर के पीछे कई दिनों से पड़ी थी एक लड़की की लाश, दुर्गंध से हुआ बड़ा खुलासा
धनबाद:जिले के निचितपुर बस्ती के बीचों बीच लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ये लाश कॉलोनी में बने घरों के पीछे से मिली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच में जुटी है। धनबाद जिले के कतरास थाना अंतर्गत निचितपुर बस्ती में अज्ञात युवती का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया। शव झाड़ियों के बीच मिला। शव से दुर्गंध आने से घटना का पता चला। शव बुरी तरह सड़ चुका है।निचितपुर बस्ती की स्थानीय निवासी महिला ने बताया कि कई दिनों से घर मे दुर्गंध आ रही थी। पहले लोगों ने सोचा कि कहीं चूहा मर गया है, उसी की दुर्गंध है। लेकिन फिर जब कई घरों में दुर्गंध आने का पता चला तो स्थानीय लोगों ने उधर-उधर तलाश शुरू की। इसी दौरान झाड़ियों में लाश दिखी। फिर पुलिस को खबर दी गई। खबर लिखे जाने तक युवती की लाश की पहचान नहीं हो पाई थी।



