Uncategorized

हेमंत सोरेन के अच्छे काम से बीजेपी के पेट में हो रहा था दर्द, इसलिए झूठे केस से जेल में डाल दिया: चंपई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो की कर्मभूमि दुमका में मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गैर भाजपा महागठबंधन को 5 साल तक राज्य चलाने का जनादेश दिया था। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने हेमंत सोरेन सरकार बनने के साथ ही उनको अस्थिर करने में जुट गयी। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने षड्यंत्र कर केंद्रीय जांच एजेंसी को उनके पीछे लगा दिया। अंततः उन्हें झूठे आरोप में जेल भेज दिया।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को दुमका में आबुआ आवास स्वीकृति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद से झारखंड समेत पूरा देश कोराना के संकट से गुजर रहा था। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कोराना के संकट से जनता को बाहर निकालने का बेहतरीन कार्य किया।

इसके बाद राज्य सरकार ने आदिवासी, मूलवासी अल्पसंख्यकों और दलितों के मूल-भूत सुविधा मुहैया कराने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता के जुड़े जनकल्याणकारी योजनाओं के शुरू किये जाने से भाजपा के पेट में दर्द हो गया। उन्हें लगने लगा कि अब तो भाजपा मुद्दाविहीन हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में अगर वह गांव-शहर में जाएंगे तो बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं रह गया है। इसी को देखते हुए हेमंत सोरेन पर उन्होंने बेवजह जांच करानी शुरू की। अंततः उन्हें जेल भेज दिया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं को वह रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा हम राज्य की जनता से यह वादा करते हैं कि विकास कार्य पहले की तरह भांति चलता रहेगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य निर्माण के बाद 18 वर्षों तक राज्य में उन्हीं का शासन रहा। भाजपा ने मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली के लोगों के माध्यम से इस राज्य की खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। यहां के लोग आज भी गरीब हैं।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुमका, जामताड़ा और देवघर जिलों के 25365 लाभुकों के बीच अबुआ आवास स्वीकृति पत्र का किया वितरण करने के साथ प्रथम किश्त जारी की। उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य के सभी लोगों को देंगे पक्का मकान दिया जायेगा। इसमें दुमका के 9827, जामताड़ा के 5711 और देवघर के 9847 परिवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजना 20 लाख लोगों को घर देने की है। 2027 तक सभी जरूरतमंदों को अबुआ आवास के तहत पक्का मकान मिल जाएगा।

सीएम ने कहा कि बेघरों के लिए एक योजना पीएम आवास योजना भी थी, लेकिन जब से झारखंड में हेमंत सरकार बनी तब से केंद्र सरकार ने इसका फंड रोक दिया। ऐसे में हमारी महागठबंधन की सरकार ने यह फैसला लिया कि अब हमारी सरकार राज्य के गरीबों को जरूरतमंदों को तीन कमरे वाला अबुआ आवास देगी। जिसकी राशि पीएम आवास के एक लाख तीस हजार से ज्यादा 02 लाख होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button