Uncategorized

झारखंड में ‘मिचौंग’ के कारण हो रही झमाझम बारिश… ठंड बढ़ी, जानें कब तक तूफान का रहेगा असर

बंगाल खाड़ी में आए मिचौंग तूफान का असर झारखंड के कई हिस्सों में दिख रहा है। चक्रवाती तूफान के कारण सोमवार की रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रांची, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी और रामगढ़ जिले में बारिश हुई। बुधवार को भी रांची समेत अन्य जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले कोलेबिरा में दर्ज की गई। बारिश होने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में कमी गई है। दिन में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की देर रात से पूरे राज्य में तूफान का असर देखा जा रहा है। 7 और 8 दिसंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश के आसार है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची और आसपास के क्षेत्र में 6 से 8 दिसंबर तक सामान्य बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश के आसार है। 9 दिसंबर से सुबह में कोहरे और धुंध के बाद दिन से आसमान में साफ हो जाएगा और ठंड बढ़ेगी।

कोलेबरा-बानो में 10 मिलीमीटर बारिश

राज्य में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश कोलेबिरा, बानो, ठेठईटांगर और जलडेगा में 10 मिलीमीटर हुई। मौस्म विभाग के अनुसार 8 दिसंबर से मौसम साफ होगा। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। 9 दिसंबर से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button