Uncategorized

रात को कमरे में सोने गया था युवक, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? सस्पेंस पर साइलेंस

झारखंड में देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव स्थित एक मकान के कमरे से खून से लथपथ 30 वर्षीय गुलजार अंसारी उर्फ बंटा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।युवक के सिर पर गोली लगी है घर वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जांच करने की मांग की है। हीं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि, देवघर के कुंडा थाना स्थित दुर्गापुर इलाके में गुलजार नाम के युवक का शव अपने कमरे में पड़ा हुआ मिला। गुलजार का शव बिस्तर पर कंबल ओढ़े हुए मिला। जबकि मच्छरदानी भी लगा हुआ था। जब उसे झकझोर कर उठने का प्रयास किया गया तो देखा कि बिछावन खून से लथपथ है और गुलजार मृत पड़ा हुआ है। उसके सिर पर गोली के निशान मिले हैं। मृतक के पिता शाहिद अंसारी ने बताया कि गुलजार रात 8.00 बजे अपनी दुकान बंद कर घर आ गया था। इसके बाद रात करीब 9.00 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसके बाद फिर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ ही सब इंस्पेक्टर संतन यादव और एएसआई के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने कमरे में पड़ी लाश और उसके आसपास के चीजों की बारीकी से जांच की। साथ ही पिता समेत घर के अन्य सदस्यों से घटना के विषय में पूछताछ की तो उन लोगों ने घटना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया। जबकि, मृतक का कमरा और माता-पिता छोटा भाई और मृतक के 6 साल का बेटा बिल्कुल सटे हुए कमरे में सो रहे थे। लेकिन, वह पुलिस को घटना के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दे सके। पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर बिछावन के नीचे से एक खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

Deoghar Crime News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button