Uncategorized
Jharkhand: नूंह में मुसलमानों के घर चले बुलडोजर! ओवैसी बोले- हिन्दुओं को शरण देने वाले मकान को भी तोड़ दिया गया
रांचीः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को डुमरी में पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल मोबिन रिजवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले रांची में पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने हरियाण के नूंह में हुई घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वहां सरकार और प्रशासन ने जिन घरों, दुकानों और मेडिकल शॉप को तोड़ा है, उनमें अधिकांश घर मुसलमान के थे। उन्होंने कहा कि वैसे घरों को तोड़ दिया गया जिन घरों में मुसलमान ने हिंदुओं को शरण दे रखी थी। ओवैसी ने कहा कि नूंह में पूरी तरह से सामूहिक सजा दी गई है।




