
भारतीय महिला टीम आयरलैंड के खिलाफ आई सी सी विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2023 में 20 फरवरी को यानी आज खेलेगी. यह मुकाबला इन टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जितना होगा. टीम इंडिया यदि मैच हार जाती है तो उसकी अंतिम चार में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी. फिर नेट रन रेट के आधार पर ग्रुप दो उसे दूसरी टीम का फैसला होगा. क्योंकि इस ग्रुप में पाकिस्तान के टीम इंडिया को अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से खेलना बाकी है. भारत आयरलैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.
भारत का सफर विश्वकप में
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. वहीं दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी. जबकि 18 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अब हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए चौथा करो या मरो वाला है. भारत को अगर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.



