सीएम योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर101 फीट ऊंचा बनेगा अयोध्या में ! जानें- कैसा होगा स्वरूप

राम नगरी अयोध्या में वैसे तो कई मठ और मंदिर हैं लेकिन अब इस नगरी की पहचान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर से भी होगी. सीएम योगी की कर्मस्थली अयोध्या में श्री योगी मंदिर बनने जा रहा है. इस मंदिर का निर्माण योगी के प्रचारक प्रभाकर मौर्य कराने जा रहे हैं. मंदिर का भूमि पूजन 24 फरवरी को किया जाएगा, इस भूमि का पूजन रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास Acharya Satyendra Das करेंगे. इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास और अयोध्या के कई वरिष्ठ संत शामिल होंगे.
भूमि पूजन 24 फरवरी को होगा
अयोध्या के कल्याण भदरसा गांव के मजरे मौर्य के पुरवा में श्री योगी मंदिर बनने जा रहा है. मंदिर बनाने के लिए 24 फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा. भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है. साथ ही अयोध्या के कई वरिष्ठ संतों को भूमि पूजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया है. इस मंदिर बनाने में लगभग 5 वर्ष का समय लगेगा. इस मंदिर में भगवान की मूर्ति की जगह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मूर्ति होगी. ईश्वर की तरह ही मंदिर में रोजाना सुबह-शाम मूर्ति की पूजा-अर्चना की जाएगी और शाम को आरती होगी.



