Uncategorized

IED और डेटोनेटर लेकर आया था बड़ी साजिश अंजाम देने, उससे पहले ही नक्सलियों का डेप्युटी रीजनल कमांडर गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से आईईडी और डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बबन भोक्ता उर्फ बबन जी नामक माओवादी को शुक्रवार को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर प्रतापपुर इलाके के नौकाडीह गांव से पकड़ा गया। चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि उसके पास से दो आईईडी, 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं।

naxal new

नक्सलियों का डेप्युटी रीजनल कमांडर गिरफ्तार

एसपी ने कहा, ‘हमें जानकारी मिली थी कि बबन संगठन का विस्तार करने और कुछ अभियान को अंजाम देने के इरादे से नौकाडीह गांव में अपने घर आया है।” एसपी ने कहा कि एक विशेष टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू उप क्षेत्रीय कमांडर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि बबन बीते 12 वर्ष से संगठन में सक्रिय था और पांच मामलों में वांछित था।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button