Uncategorized

कांग्रेस विधायक के घर पसरा मातम, बहू ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका वाल्मीकि ने देर रात अपने परासिया के मंगली बाजार स्थित मकान में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह दूध वाला घर पर पहुंचा तो दुध लेने के लिए काफी देर आवाज लगाने के बाद भी मोनिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

Chhindwara News

बाद में विधायक और उनके परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

2 साल पहले हुई थी शादी

ASP अवधेश प्रताप सिंह ने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी। आज सुबह जैसे ही सुसाइड की जानकारी मिली तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। नव विवाहिता ने सुसाइड क्यों किया जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

निजी अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़

घटना की जानकारी लगते ही परासिया के निजी अस्पताल के सामने काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने यहां पर किसी को अंदर नहीं जाने दिया। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी जानकारी देने से बचती नजर आई। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

पति WCL में है कार्यरत

बता दें कि मृतिका मोनिका के पति आदित्य वाल्मिकि WCL में कार्यरत है। विधायक सोहन लाल वाल्मिकि के दो बेटे हैं। आदित्य सबसे बड़े हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में नजर आ रहे हैं। हालांकि घटना के कारणों को लेकर कोई भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button