Uncategorized

लखनऊ विनय श्रीवास्तव हत्याकांड: पीछे से आवाज देकर बुलाया और 7 मिनट में हुई हत्या, CCTV से मिले अहम सुराग

दुबग्गा के बेगरिया इलाके में कैबिनेट मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर विनय की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 4:08 बजे विनय अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान कि किसी ने पीछे से आवाज दी और वापस अंदर चला गया। इसके एक मिनट पहले ही शक के घेरे में आया अरुण प्रताप उर्फ बंटी भी चला गया था। करीब सात मिनट बाद 4:15 बजे अंकित वर्मा ने पुलिस को गोली लगने से विनय की मौत की सूचना दी थी। इससे साफ है कि सिर्फ वापस घर के अंदर पहुंचने के सात मिनट में हत्या हुई थी।

बेगरिया निवासी विनय श्रीवास्तव की शुक्रवार तड़के मंत्री पुत्र विकास किशोर के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में बेगरिया निवासी अजय रावत, बालागंज निवासी अंकित वर्मा और दुबग्गा निवासी शमीम उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि जुआ खेलने के विवाद में तीनों ने हत्या की थी। मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया था कि बंटी और सौरभ हत्या होने से पहले ही चले गए थे। घटना के समय विनय और तीनों हत्यारोपित ही थे। पुलिस ने वारदात रात दो से ढाई बजे के बीच की बताई थी।

हत्या को खुदकुशी बताने का हुआ था प्रयास

हालांकि सूत्रों का कहना है कि जिस कमरे में विनय की हत्या हुई, उसके दरवाजे के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसकी फुटेज से सुबह 4:08 बजे विनय कमरे से घर जाने के लिए निकलता दिखा है। इसी दौरान पीछे से किसी के आवाज देने पर फिर कमरे में गया था। इसके साथ ही 4:07 मिनट पर बंटी भी कमरे से निकलकर जाता दिखा है। दोबारा अंदर जाने के बाद तीनों आरोपित और विनय करीब सात मिनट कमरे में थे। इसी दौरान हत्या हुई और फिर विनय ने सुबह 4:15 बजे पुलिस को सूचना दी थी। इतना ही नहीं हत्यारोपितों ने खुदकुशी बताने का भी प्रयास किया था।

अंकित से हुआ था विवाद

वारदात से पहले रात करीब दो बजे विनय छत पर मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि तभी पहुंचे अंकित को फोन के दूसरे तरफ मौजूद शख्स से विनय का बात करना नागवार गुजरा। इसे लेकर दोनों में विवाद के बार मारपीट भी हुई थी। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए विनय के फोन का ब्योरा खंगाल रही है।

किसी के बिछड़ने से था दुखी

30 और 31 अगस्त को विनय ने कुछ रील बनाईं थीं। इसमें किसी से बिछड़ने का गम झलक रहा था। कुछ रील को सोशल मीडिया पर भी डाला था। इस जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी देख रही है। इस बीच एक महिला से उसकी करीबी की चर्चाएं भी हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button