Uncategorized

ऑटोग्राफ देने के बाद धोनी की इस सादगी ने दिल जीत लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह इस समय अमेरिका में हैं। अमेरिका में धोनी यूएस ओपन का मैच देखने भी गए। इसके अलावा धोनी यहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस दौरान, धोनी के अमेरिका में होने की भनक जैसे ही भारतीय क्रिकेट फैंस को लगी वह अपने चहेते खिलाड़ी को यूएस में भी खोज लिया।

हालांकि माही ने भी इस दौरान अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराने अलावा ऑटोग्राफ भी दिए। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी एक फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं।

धोनी जब तक ऑटोग्राफ दे रहे थे तब तक सब ठीक था, इसके बाद उन्होंने जो कहा उसे सुनकर फैंस और धोनी खुद भी हंस पड़े। दरअसल धोनी जब ऑटोग्राफ दे रहे थे उनके हाथ में चॉकलेट दे था, इस दौरान धोनी ने फैंस को अपना चॉकलेट थमा दिया और ऑटोग्राफ देने के बाद उन्होंने चॉकलेट वापस मांग लिया। फिर क्या था धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

क्रिकेट से जुड़े हुए हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने सीएसके की कप्तानी करते हुए टीम को 5वीं बार चैंपियन बनाया।

हालांकि यह माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी ने टूर्नामेंट के अंत के बाद यह कहा कि अगर पूरी तरह फिट रहे तो अगले सीजन में भी वह सीएसके के लिए निश्चित रूप से मैदान पर उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button