Uncategorized
‘भजन बंद नहीं किया तो…’ ऑस्ट्रेलिया में मिली धमकी हिंदू मंदिर को

मेलबर्न में काली माता मंदिर के एक पुजारी को धमकी दी गई कि या तो भजन बंद कर दो या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. एक शख्स पंजाबी में बोल रहे एक व्यक्ति ने मंदिर में 4 मार्च को आयोजन किए गए भजन कार्यक्रम को रद्द करने की धमकी दी.
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की बढ़ती घटनाओं के बाद अब एक और हिंदू मंदिर को निशाने पर लिया गया है. मेलबर्न के एक हिंदू पुजारी को धमकी मिली है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर की पुजारिन को धमकी देने वाला शख्स पंजाबी में बोल रहा था. मंदिर की पुजारिन भावना ने कहा कि उसे मंगलवार को नो कॉलर आईडी से फोन आया था. पंजाबी में बोल रहे शख्स ने चार मार्च को होने वाले भजन कार्यक्रम को रद्द करने की धमकी दी. उसने कहा कि भजन गाने वाला शख्स कट्टर हिंदू है, जिसने आने पर बवाल होगा.





