लालू यादव के विधायक का बेटा बना चपरासी, उस पर भी वेटिंग लिस्ट में भतीजा… गजब!
आरजेडी प्रमुख लालू यादव का विधायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे का चपरासी पद पर चयन हुआ है। झारखंड के कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार का चतरा कोर्ट में चपरासी पद पर चयन हुआ है। बताया जा रहा है कि मंत्री जी की भतीजे रामदेव कुमार भोक्ता का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। दरअसल, शुक्रवार को चतरा व्यवहार न्यायालय ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति का रिजल्ट जारी कर किया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

आरजेडी से विधायक हैं मंत्री सत्यानंद भोक्ता
बता दें कि हेमंत सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट से लालू यादव की पार्टी आरजेडी कोटे से विधायक हैं। पिछले साल दिसंबर में ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार की शादी हुई थी। मुकेश की शादी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हुए थे। वहीं मंत्री बेटे के चपरासी पद पर चयन होने के बाद झारखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म है।




