सना खान बनीं अनस सैयद के बच्चे की मां, नन्हे राजकुमार के जन्म के बाद दिखाई उसकी पहली झलक
शोबिज को छोड़ चुकीं सना खान ने कुछ महीनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने बताया था कि वो पति अनस सैयद के साथ पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। फाइनली उनकी डिलीवरी हो गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी है। हालांकि बहुत ही अलग अंदाज में उन्होंने से खुशखबरी फैन्स को सुनाई है। इस दौरान उन्होंने बेटे की झलक भी फैन्स को दिखाई है।
सना खान और पति अनस ने इस खबर को एक वीडियो के साथ शेयर किया। इसमें लिखा था, ‘अल्लाह करे हम अपने बच्चे के लिए अच्छे पेरेंट्स बने। अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनना है। जज़ाकअल्लाह, खैर आप सभी के प्यार और दुआओं ने हमारी इस जर्नी को खूबसूरत बना दिया और हमारे दिल और आत्मा को खुश कर दिया।’ वहीं वीडियो में सना ने लिखा- अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसान किया। और जब अल्लाह देता है तो खुश और मुसरत के साथ देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया। 5 जुलाई को वह मां बनीं।
डिलीवरी के पहले सना खान
बच्चे के जन्म से कुछ घंटे पहले सना अपने पति के हज से आने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कुछ वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किए थे। उन्होंने गुब्बारों से सजाए गए अपने कमरे का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, ‘मेरे शौहरजी।’ उन्होंने अपने नए फोन को अनबॉक्स करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जो सना ने उन्हें गिफ्ट में दिया था।
सना खान की शादी
सना और अनस ने नवंबर 2020 में निकाह किया था। सना ने बताया था कि उन्होंने यह फैसला रातोंरात नहीं लिया था। उन्होंने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘अनस से शादी करना रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था। मैंने अपनी लाइफ में उनके जैसे इंसान के लिए सालों तक प्रार्थना की है। मुझे उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह लगी कि वह शरीफ हैं और ‘उनमें शर्म है। वह जजमेंटल नहीं हैं।’




