कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “जल्द ही भारत में कुछ बड़ा होने वाला है।” इससे अटकलों का बाजार गरमा गया है।
इससे पहले हिंडनबर्ग ने अदानी समूह पर विस्फोटक रिपोर्ट जारी की थी जिसके बाद समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अब कंपनी के नए संदेश से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी अन्य भारतीय कंपनी के खिलाफ बड़ी खुलासा करने वाली है।
हिंडनबर्ग की पिछली रिपोर्ट के बाद भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया था और सरकार को भी कई कदम उठाने पड़े थे। अब कंपनी के नए संदेश से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।



