Uncategorized

रेड कार्पेट पर उर्फी जावेद के फैशन का दीवाना हुआ ये शख्स, पहले की तारीफ फिर लगा लिया गले

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के हर एक लुक के जमकर चर्चे होते हैं। वह जो भी पहनती हैं, सोशल मीडिया पर उसका वायरल होना तय होता है। यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल के लिए फेमस उर्फी हाल ही में डिस्को डांसर- द म्यूजिकल इवेंट में पहुंची, जहां उनका बोल्ड आउटफिट एक बार फिर सुर्खियां बटोरता दिखा। हालांकि इस बार उनके लुक से ज्यादा जान्हवी कपूर और नीसा देवगन के क्लोज फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि की उनके साथ दोस्ती ने हर किसी का ध्यान खींचा। इवेंट में औरी उर्फी के फैशन के कायल दिखे और देखते ही उन्हें गले लगा लिया।उर्फी जावेद ने जैसे ही ‘डिस्को डांसर- द म्यूजिकल’ इवेंट में एंट्री मारी, उनके ग्लैमरस अवतार का हर कोई देखता रह गया। ब्लैक कलर का ऐसा गाउन पहनकर हसीना पहुंची थी, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वहीं एक तरफ जहां उर्फी पैपराजी के कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, तभी औरी ने भी एंट्री की और तुरंत ही उनका हाथ पकड़कर गले लगा लिया और दोनों ने कई फोटोज क्लिक कराईं। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि उर्फी के फैशन के ओरहान कितने बड़े दीवाने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button