Uncategorized

पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहीं ‘आप’ की महिला नेत्री रेशमा पटेल ने की शादी, जानिए किसे चुना जीवनसाथी?

गुजरात आम आदमी पार्टी की महिला अध्यक्ष रेशमा पटेल विवाह बंधन में बंध गई हैं। रेशमा पटेल ने नए जीवन की शुरुआत की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट से दी है। रेशमा ने लिखा है सूर्योदय का तो हर कोई साथ देता है, सच्चा सुख तो तब मिलता है जब कोई थकने पर शाम को हाथ थामता है। रेशमा पटेल पटेल ने लिखा है कि मैंने चिंतन सोजित्रा को जीवनसाथी के तौर पर चुना है। रेशमा पटेल पटेल काफी तेजतर्रार महिला नेत्री हैं। वे पाटीदार आंदोलन से पहली बार सुर्खियों में आई थीं। वे बाद में कुछ समय के लिए बीजेपी और फिर एनसीपी में चली गई थी, लेकिन अब आप गुजरात के महिला मोर्चा की प्रमुख हैं।

रजिस्ट्ररार ऑफिस में शादी
रेशमा पटेल ने जूनागढ़ के रजिस्ट्ररार ऑफिस में शादी करने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इनमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवार के लोगों साथ भी फोटो साझा की हैं। रेशमा पटेल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एनसीपी से टिकट नहीं मिलने पर आप में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने आप के लिए प्रचार किया था। विधानसभा चुनावों के बाद जब संगठन में फेरबदल हुआ था और फिर इशुदान गढ़वी प्रदेश प्रमुख बने थे। इसके बाद रेशमा पटेल को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिली थी।

कौन हैं चिंतन सोजित्रा?
रेशमा पटेल के साथ विवाह बंधन में बंधे चिंतन सोजित्रा बिजनेसमैन हैं। वे लेउवा पाटीदार हैं, जबकि रेश्मा पटेल कड़वा पाटीदार हैं। दोनों ने पिछले दिनों सगाई की थी। इसके बाद से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। रेशमा पटेल की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी पाटीदार आंदोलन से पहले टूट गई थी। उनके दो बच्चे हैं। रेशमा पटेल की चिंतन से पहली मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई थी। रेशमा और चिंतन के परिवार भी एक दूसरे से परिचित हैं। चिंतन सोजित्रा जूनागढ़ के गोंडल के मूल निवासी हैं। वे ट्रेडिंग के बिजनेस में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button