2024 में फिर आएगी एनडीए सरकार, वोटशेयर होगा 50% के पार…पीएम मोदी ने भरी हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए मंगलवार कहा कि NDA अटल जी की विरासत है। उन्होंने कहा कि आज सभी का विश्वास इस पर है। मोदी ने कहा कि एनडीए किसी के विरोध में नहीं बना। देश में स्थिरता लाने के लिए एनडीए का गठन हुआ। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलों का इस्तेमाल अपने हित में किया।पीएम मोदी ने कहा कि हम जब विपक्ष में थे तब भी हमने सकारात्मक राजनीति की, हमने कभी नकारात्मक राजनीति नहीं की।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने विपक्ष में रहकर सरकारों का विरोध किया, उनके घोटालों को सामने लाए लेकिन जनादेश का अपमान नहीं किया और न ही विदेशी ताकतों की मदद मांगी। जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है।




