Uncategorized
यौन शोषण में फंसे बृजभूषण सिंह को मिली 2 दिन की अंतरिम जमानत, 20 को अगली सुनवाई
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली की अदालत में पेश हुए। महिला कुश्ती खिलाडि़यों के यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। अब 20 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी।




