Himalayan Odyssey 2023 का दिल्ली से सफर शुरू, 75 राइडर करेंगे 3050 Km की रोमांचक यात्रा
दुनिया के सबसे रोमांचक और खतरनाक बाइक एक्सपीडिशन में से एक हिमालयन ओडिसी के 19वें एडिशन में रॉयल एनफील्ड की अलग-अलग मोटरसाइकल पर सवार देश-दुनिया के 75 राइडर्स का काफिला 16 जुलाई को दिल्ली से उमलिंग ला पास के लिए निकल चुके हैं। रॉयल एनफील्ड के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने बीते रविवार सुबर दिल्ली में हिमालयन ओडिसी 2023 को फ्लैग ऑफ किया। ये सभी राइडर अगले 18 दिनों के दौरान 3000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। इस बार हिमाचल में भारी बारिश और बिगड़े मौसम को देखते हुए इन बाइकर्स को जम्मू-कश्मीर से लद्दाख की ओर ले जाया जाएगा। राइडर्स समुद्र तल से 19,024 फीट ऊंची जगह उमलिंग ला तक पहुंचेंगे और इस सफर में वे सिंगल यूज प्लास्टिक और #LeaveEveryPlaceBetter मैसेज समाज को देंगे।यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहीं खास बातें
इस साल हिमालयन ओडिसी 2023 में नीदरलैंड और सिंगापुर जैसे देशों के राइडर भी शामिल हो रहे हैं। पारंपरिक लद्दाखी समारोह में इन राइडर्स को बौद्ध लामाओं ने आशीर्वाद दिया और इनके बेहतर सफर के लिए प्रार्थनाएं कीं। रॉयल एनफील्ड के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने 75 राइडर्स के काफिले को फ्लैग ऑफ किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ने एनवायरनमेंट फ्रेंडली टूरिजम को बढ़ावा देते हुए जहां भी जाएं, लोगों को #LeaveEveryPlaceBetter का संदेश दें। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारे लिए आध्यात्मिक घर है और हम वहां काफी सारी अलग-अलग एक्टिविटीज के जरिये बेहतर समाज बनाने की कोशिश में है और राइडर्स को जागरूक करते हैं कि कैसे वह पर्यावरण का खयाल रख सकते हैं।




