बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट ने अभिषेक मल्हान को दी औरतों से जुड़ी ऐसी नसीहत, जिसे हर मर्द को करना चाहिए फॉलो
बिग बॉस OTT का दूसरा सीजन बहुत ही धमाकेदार बनता जा रहा है। रोज यहां कोई न कोई बवाल होते ही रहता है। बिग बॉस के घर में हाल ही में एक टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को एक-दूसरे को नसीहत देनी थी। इसमें एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस पूजा भट्ट और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान आपस में भिड़ गए।
दरअसल, अभिषेक ने पूजा को यह नसीहत दी कि उन्हें जरा दूसरों की बातों को भी सुन लेना चाहिए। जिस पर पूजा भड़क गई और उन्होंने कह दिया कि तुम कौन हो? इस घर में जो अंदाज आपका हम सभी ने देखा है, उससे यह समझ आता है, कि आपको औरतों से घिन आती है। चाहे छोटे हो या बड़े फीमेल ऑथोरिटी आपको इंसिक्योर करती है। दूसरी बात किसी को बॉडी शेम नहीं करते हैं। आप जिस तरह से औरत से पेश आते हैं, लड़कियां जो आपको फॉलो करती हैं वह देखकर डर सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप दूसरों की बात को सूनें।
बता दें, यह बातें पूजा भट्ट ने अभिषेक को बेबिका धुर्वे के साथ झगड़े के आधार पर कहीं थीं। हालांकि उस झगड़े में बेबिका ने भी अभिषेक को काफी बातें कहीं थी। लेकिन पूजा ने इस पूरे झगड़े को एकतरफा नजरिए से जज किया है। जिसके बाद वह अभिषेक को हर मौके पर इसके बारे में ताने मारती नजर आती हैं। पर इन सब चीजों के बीच जो बात सबसे ज्यादा गौर करने वाली है, वो यह है कि औरतों को पुरुषों के किस तरह बात करने से समस्या होती है। आखिर औरतों से बात करने का सही तरीका क्या होता है। यहां हम आपको इस बारे में ही डिटेल में बता रहे हैं।
(फोटो- इंस्टाग्राम @poojab1972, fukra_insaan)
पुरुषों को लगता है महिलाएं उनके तरह ही बात करती हैं
बहुत सारे पुरुष यह समझते हैं, कि वह जिस तरह से दूसरे पुरुषों से बात करते हैं, उसी तरह वह महिलाओं से भी बात कर सकते हैं। बेशक पुरुष महिलाओं से बात करते समय अपने शब्दों को ज्यादा सभ्य बनाने की कोशिश करते हैं। पर वह बातों के पीछे के इमोशन को नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में महिलाओं के साथ बॉन्डिंग बनाना बहुत मुश्किल होता है।
बातचीत के दौरान ज्यादातर पुरुष महिलाओं के नजरिए को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, जो कि उन्हें महिलाओं के बेड लिस्ट में ला देता है।
किसी महिला से उसके लेवल तक पहुंचकर बात करने के लिए आपको इस बात का सम्मान करना होगा कि चीजों को लेकर उनका नजरिया किसी भी मायने में आपसे कम जरूरी नहीं है। हालांकि यह बिल्कुल अलग हो सकता है।




