Uncategorized

गाड़ी के बाद अब सिद्धार्थ निगम ने खरीदा नया घर, 22 की उम्र में खड़ा किया खुद का आशियाना

टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। सिद्धार्थ ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग में अपने कदम जमा लिए थे। अब उन्होंने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी काम किया और सबको बता दिया कि वो कितने टैलेंटेड हैं। फिल्म में अपने रोल के लिए फैंस से ढेर सारा प्यार और तारीफ पाने वाले एक्टर सिद्धार्थ निगम फिलहाल खुशी से झूम रहे हैं। एक्टर को जश्न मनाने का एक नया कारण मिल गया है। सिद्धार्थ का नया घर बनकर तैयार है और इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को दी।

इतनी छोटी सी उम्र में Siddharth Nigam ने अपना नया घर खरीदा है। अपने नए घर की बड़ी सी बालकनी से एक तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘नया घर, नई शुरुआत! आखिरकार मुंबई में हमारा फ्लैट बनकर तैयार है। सभी समर्थन के लिए धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं। आशीर्वाद बना रहे। अब सबसे अच्छा हिस्सा अंदरूनी सजावट। इस जगह को आरामदायक बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button