Uncategorized

घर टूटा, स्कूल छूटा, बीमार भी पड़े… घुसपैठियों के लिए बने असम के शेल्टर होम की इनसाइड स्टोरी

असम के होजई जिले स्थित नखुटिया जंजू शेल्टर कैंप में 2021 की सर्दियों से लगभग 100 परिवार रह रहे हैं। अतिक्रमण अभियान के तहत इनके घरों पर बुल्डोजर चलाकर इन्हें बेदखल कर दिया गया। आरोप है कि ये जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर रह रहे थे। इस कैंप में करीब 300 बच्चे हैं जिनका स्कूल छूट चुका है। इन्हीं में से एक 12 साल की हबीजा भी हैं जो कभी जीवन में सफल इंसान बनने का सपना देखती थीं लेकिन अब उसके सपने धूमिल हो रहे हैं।

अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में हबीजा को लोकल प्राइमरी स्कूल छोड़ना पड़ा जो नखुटिया कैंप से तकरीबन 6 किमी दूर स्थित है। अतिक्रमण रोधी अभियान में घर टूटने के बाद उसके किसान माता-पिता अब उसे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने और फीस भरने में सक्षम नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button