
रूस और यूक्रेन के बीच जंग 34वें दिन भी जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रही है। अब तक यूक्रेन को 564.9 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। जिसमें 7,886 किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें तबाह हो चुकी हैं। यूक्रेन की मंत्री यूलिया सिव्रीडेंको ने फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी दी।इस युद्ध की वजह से मारियुपोल शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। ये शहर 90% खंडहर में तब्दील हो गया है। मारियुपोल के मेयर ने कहा- हमले के बाद से अब तक लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं। शहर में अब भी 1.6 लाख लोग फंसे हुए हैं। रूसी सेना ने शहर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर कब्जा कर लिया है।
Source : Dainik Bhaskar



